Sunday, September 30, 2018

खाद्य सुरक्षा योजना फॉर्म राजस्थान|ऑनलाइन आवेदन|एप्लीकेशन फॉर्म

दोस्तों हम आपको अपनी वेबसाइट पर राजस्थान खाद्य सुरक्षा योजना फार्म किस प्रकार से भर सकते हैं या फिर किस प्रकार से आप को आवेदन करना होगा इसकी पूरी जानकारी हम आपको अपने आर्टिकल देंगे|
दोस्तों हम सभी जानते हैं सरकार की तरफ से दिया जाने वाला राशन कार्ड जिस में राशन मिलता है वह कितना जरूरी है अब आप नया राशन कार्ड किस प्रकार से बनाएंगे इसकी पूरी जानकारी हम आपको अपने आर्टिकल में देने जा रहे हैं |खाद्य सुरक्षा योजना फार्म राजस्थान आसानी से मिल जाएगा बस आप को ध्यानपूर्वक के उसको भरना होगा हम आपको स्टेप बाय स्टेप नीचे बताने जा रहे हैं |आप किस प्रकार से खाद्य सुरक्षा योजना एप्लीकेशन फॉर्म को भर सकते हैं तो चलिए दोस्तों नीचे आपको जो भी जानकारी दी जाएगी उसको फॉलो करें!!!!!!!

राजस्थान खाद्य सुरक्षा योजना
दोस्तों सबसे पहले आपको यह पता होना चाहिए खाद्य सुरक्षा योजना राजस्थान क्या है दोस्तों हम आपको बताना चाहते हैं यदि आप खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत फॉर्म भरते हैं तो आपका राशन कार्ड बन जाएगा जिस पर आप सस्ता राशन प्राप्त कर सकते हैं परंतु यदि आप सस्ता राशन प्राप्त करना चाहते हैं इसके लिए सबसे पहले आपको खाद्य सुरक्षा योजना राजस्थान एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा जिस एप्लीकेशन फॉर्म को भरने के बाद आप का राशन कार्ड बन जाएगा जिस पर आप आसानी पूर्वक सस्ता राशन प्राप्त कर सकते हैं और सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं!!!!!!!
राजस्थान खाद्य सुरक्षा योजना फार्म भरने के लिए जरूरी कागजात
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • वोटर कार्ड

राजस्थान खाद्य सुरक्षा योजना फार्म भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन

दोस्तों यदि आप अपना राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको यहां पर दिए गएवेबसाइट पर क्लिक करना होगा|
  • वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आपके सामने बहुत सारे लिंक आ जाएंगे|

Saturday, September 29, 2018

Bhamashah Card Yojana क्या है ? भामाशाह कार्ड के लिए ऑनलाइन , ऑफलाइन आवेदन कैसे करें

Bhamashah Card Yojana मुख्यमंत्री श्री वसुंधरा राजे द्वारा चलाई गई एक महत्वपूर्ण महत्वकांक्षी योजना है | भामाशाह कार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य राजस्थान प्रदेश की महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाना है | महिलाओं की स्थिति को मजबूत करने के लिए Bhamashah Card Yojana का संचालन किया गया है | भामाशाह कार्ड योजना के अंतर्गत हर परिवार को एक भामाशाह कार्ड प्रदान किया जाता है | और इस कार्ड से उनके बैंक खातों को भी जोड़ा जाता है | बैंकों में प्रदेश सरकार महिलाओं के नाम पर धन सीधे उनके खातों में जमा करती है | जो कि सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की सब्सिडी का आता है |

Bhamashah Card Yojana क्या है –

भामाशाह कार्ड योजना की शुरुआत 15 अगस्त 2014 में की गई थी | इस योजना के अंतर्गत महिला को परिवार का मुखिया बनाकर परिवार के बैंक खाते उनके नाम पर खोलें गए हैं | जैसा की उपर बताया गया है की Bhamashah Card Yojana प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही है | इस साथ ही भामाशाह कार्ड योजना लगभग जनधन योजना के जैसी ही है |

लेकिन भामाशाह कार्ड योजना में केवल इतना फर्क है | कि जन धन योजना में ऐसे परिवारों को लाभ प्रदान किया जाता है | जो आर्थिक रुप से कमजोर हैं | और उनका कोई बैंक खाता नहीं है | इसके अंतर्गत  परिवार के सदस्यों का  बैंक खाता खोला जाता है | और जिसके अंतर्गत ₹100000 तक का दुर्घटना बीमा भी प्रदान किया जाता है | जबकि Bhamashah Card Yojana के अंतर्गत केवल राजस्थान के परिवारों की महिलाओं के लिए ही है 

Bhamashah Card Yojana के प्रमुख लाभ –

राजस्थान सरकार द्वारा गठित की गई Bhamashah Card Yojana के प्रमुख लाभ कुछ इस तरह है |

महिलाएं बनी परिवार के मुखिया राजस्थान –

Bhamashah Card Yojana के अंतर्गत महिलाओं को परिवार का मुखिया बनाया गया है | यह  योजना प्रमुख रूप से महिलाओं को सशक्तिकरण करना है | और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पारदर्शी तरीके से उन्हें पहुंचाना है |  और परिवार को मिलने वाली सभी प्रकार की सरकारी लाभ को सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान किया जाता है |

लाभ की धनराशी  सीधे बैंक खातों में पहुंचने की व्यवस्था –

Bhamashah Card Yojana के अंतर्गत भामाशाह में नामांकन के समय परिवार और उनके सभी सदस्यों की पूरी जानकारी भामाशाह कार्ड से जोड़ी जाती है | जिसके फलस्वरुप उन सभी सरकारी योजनाओं जिनका परिवार का कोई भी सदस्य हकदार है | वह भी कार्ड भामाशाह कार्ड से जोड़ी जाती है | जैसे – पेंशन नंबर , नरेगा जॉब कार्ड नंबर , पेंशन नरेगा , छात्रवृत्ति जननी सुरक्षा आदि | इसके साथ ही लाभार्थियों का बैंक खाता भी भामाशाह कार्ड से जोड़ा जाता है | जिससे इन सभी योजनाओं का सीधा लाभ उनके बैंक खातों में प्रदान किया जाता है |

घर के पास पैसे निकालने की व्यवस्था –

Bhamashah Card Yojana के अंतर्गत बैंक खातों से पैसे निकालने के लिए लाभार्थियों को रुपे कार्ड भी प्रदान किया जाता है | जिससे लाभार्थी रुपे कार्ड का उपयोग करके अपने नजदीकी किसी भी बी .सी . केंद्र से पैसे निकाल सकते हैं | प्रदेश में बैंक और एटीएम की सीमित संख्या होने के कारण राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में 25000 से भी अधिक बी .सी . केंद्र स्थापित किए हैं | इसके साथ ही दूधराज ग्रामीणों ने सुविधा पहुंचाने के लिए 15000 और नए बी .सी . नियुक्त किए जा रहे हैं |

लाभार्थियों को लेनदेन की सूचना तुरंत प्रदान की जाती है –

भामाशाह कार्ड योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के बैंक खाते से पैसे निकालने जमा करने आदि की पूरी जानकारी उन्हें उनके रजिस्टर मोबाइल पर sms के माध्यम से तुरंत प्रदान की जाती है | इसके अतिरिक्त वर्ष में दो बार भामाशाह द्वारा वितरित  लाभों का भी सामाजिक ऑडिट किया जाता है | यह सूचना भी भामाशाह मोबाइल ऐप के माध्यम से लाभार्थी प्राप्त कर सकते हैं |

भ्रष्टाचार से छुटकारा –

भामाशाह कार्ड योजना के लागू होने से काफी हद तक भ्रष्टाचार से नागरिकों को मुक्ति मिली है | भामाशाह कार्ड योजना से सरकार डायरेक्ट नागरिकों को लाभ प्रदान करती है | जिससे बिचौलियों द्वारा ठगने का काम खत्म हो चुका है |

Bhamashah Card Yojana के मुख्य उद्देश्य –

प्रदेश सरकार द्वारा राजस्थान में Bhamashah Card Yojana शुरू करने के निम्नलिखित उद्देश्य हैं –
  • महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना
  • राज्य में बहुत बहुद्देशीय पहचान पत्र उपलब्ध कराना
  • भ्रष्टाचार का अंत करना
  • नागरिकों को सीधे लाभ प्रदान करना
  • राज्य के सभी नागरिकों के लिए नगद और गैर नकद लाभ प्रदान करना
  • राज्य में पूरी तरह से वित्तीय समावेशन करना

Bhamashah Card Yojana के लिए पात्रता मापदंड –

भामाशाह कार्ड योजना के लिए निम्नलिखित नागरिक पात्र हैं –
  • Bhamashah Card Yojana के लिए राज्य का हर परिवार पात्र है |
  • परिवार में एक महिला का भामाशाह कार्ड के माध्यम से बैंक अकाउंट होना आवश्यक है |
  • बैंक खाते में धनराशि का अधिकार केवल महिलाओं के पास ही होता है |

Bhamashah Card Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज –

Bhamashah Card Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है |
  • पत्र वोटर ID कार्ड
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पानी , बिजली , टेलीफोन आदि का बिल
  • आवेदक का पासपोर्ट साइज की फोटो बैंक
  • अकाउंट का विवरण

Bhamashah Card Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें –

यदि आपने अभी तक Bhamashah Card Yojana का लाभ प्राप्त नहीं किया है | और इसके लिए अभी तक आपने रजिस्टर नहीं किया है | तो यहां बताए जा रहे आसान से स्टेप्स को फॉलो करके आप ऑनलाइन ही रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं |
Bhamashah Card Yojana क्या है ? भामाशाह कार्ड के लिए ऑनलाइन , ऑफलाइन आवेदन कैसे करें
  • साइट पर पहुंचने के पश्चात आपको सिटीजन रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा |
  • जैसे ही आप सिटीजन रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करेंगे | आपके सामने एक फार्म ओपन होकर आएगा | यहां पर आपसे कुछ जरूरी जानकारी भरने को कहा जाएगा | आप को सभी जानकारी ध्यानपूर्वक सही-सही भरना होगा |
Bhamashah Card Yojana क्या है ? भामाशाह कार्ड के लिए ऑनलाइन , ऑफलाइन आवेदन कैसे करें
  • सभी जानकारी भरने के पश्चात आपको सबमिट बटन पर क्लिक करके फॉर्म सबमिट करना होगा | फॉर्म सबमिट होने के पश्चात आप का रजिस्ट्रेशन Bhamashah Card Yojana के लिए हो जाएगा |
  • इसके पश्चात आपको जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी होगी | पूरी प्रोसेस कंप्लीट करने के पश्चात कुछ दिनों में ही आपको भामाशाह कार्ड जारी कर दिया जाएगा |
    इसके साथ ही यदि आप इस बीच अपने आवेदन की स्थिति को जानने के लिए आप वापस ऊपर बताई गई वेबसाइट पर जाएं | और कार्ड स्टेटस पर क्लिक करें |
  • कार्ड स्टेटस पर क्लिक करने के पश्चात अपना रजिस्ट्रेशन नंबर अथवा परिवार पहचान संख्या डालकर अपने आवेदन की स्थिति को चेक कर सकते हैं |

Bhamashah Card Yojana के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें –

Bhamashah Card Yojana में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए समय-समय पर प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण एवं नगरी क्षेत्रों में कैंपों का आयोजन किया जाता है | इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत और नगर क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड में आवेदन करने की सुविधा प्रदान की जाती है | जहां से आप भामाशाह कार्ड योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं |
तो दोस्तों यह थी राजस्थान राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर चलाई जा रही महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी Bhamashah Card Yojana के बारे में कुछ जानकारी | यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगे | तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें | 

Friday, September 28, 2018

राजस्थान शुभ शक्ति योजना| ऑनलाइन आवेदन |एप्लीकेशन फॉर्म

राजस्थान शुभ शक्ति योजना| शुभ शक्ति योजना राजस्थान|शुभ शक्ति योजना|Rajasthan Shubh Shakti Yojana in Hindi|shubh shakti yojana

प्यारे दोस्तों हम आपको सरकारी  योजनाओं की जानकारी अपनी वेबसाइट में देते रहते हैं|
हमारा मुख्य यही उद्देश्य है जो भी सरकारी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है |वह सभी व्यक्तियों तक पहुंचना चाहिए|आज हम आपको  राजस्थान शुभ शक्ति योजना के बारे में  बताएंगे ताकि आप भी इस योजना का पूरा पूरा लाभ ले सके|
अविवाहिता पुत्री को तथा महिला हिताधिकारी को 55,000 रूपये प्रोत्साहन/सहायता राशिदेय होगी। प्रोत्साहन राशि का उपयोग महिला हिताधिकारी/पुत्री के विवेक के अनुसार आगे शिक्षा या व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने, स्वयं का व्यवसाय प्रारम्भ करने, कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त करने आदि में तथा स्वयं के विवाह हेतु उपयोग में लिया जाएगा|

राजस्थान शुभ शक्ति योजना पात्रता 

  • लड़की के पिता या माता अथवा दोनों, कम से कम एक वर्ष से मण्डल में पंजीकृत हिताधिकारी/निर्माण श्रमिक हों|
  • अधिकतम् दो पुत्रियों अथवा महिला हिताधिकारी को और उसकी एक पुत्री को प्रोत्साहन राशि देय होगी|
  • महिला हिताधिकारी अविवाहिता हो अथवा हिताधिकारी की पुत्री की आयु न्यूनतम् 18 वर्ष पूर्ण हो गई हो तथा वह अविवाहिता हो|
  • हिताधिकारी की पुत्री/महिला हिताधिकारी कम से कम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण हो|
  • हिताधिकारी की पुत्री/महिला हिताधिकारी के नाम से बचत बैंक खाता हो|
  • हिताधिकारी का स्वयं का आवास होने की स्थिति में, आवास में शौचालय हो|
  • आवेदन की तिथि से पूर्व के एक वर्ष की अवधि में हिताधिकारी कम से कम 90 दिन निर्माण श्रमिक के रूप में कार्यरत रहा हो|
  • प्रोत्साहन राशि हिताधिकारी के निर्माण श्रमिक होने के भौतिक सत्यापन की शर्त पर ही देय होगी। निर्माण श्रमिक होने का सत्यापन तहसीलदार, विकास अधिकारी, सहायक व उच्च अभियन्ता, सरकारी माध्यमिक विद्यालय का प्रधानाध्यापक अथवा अन्य राजपत्रित अधिकारी द्वारा किया जा सकेगा|
  • प्रोत्साहन राशि का उपयोग महिला हिताधिकारी/पुत्री के विवेक के अनुसार आगे शिक्षा या व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने, स्वयं का व्यवसाय प्रारम्भ करने, कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त करने आदि में तथा स्वयं के विवाह हेतु उपयोग में लिया जाएगा
  • (स्वयं का व्यवसाय प्रारम्भ करने या कौशल विकास करने या व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए लड़की को उचित परामर्श प्रदान किया जाएगा)|
  • योजना का हितलाभ प्राप्त करने के लिए हिताधिकारी द्वारा निर्धारित प्रपत्र में आवेदन, पंजीकृत हिताधिकारी के रूप में एक वर्ष पूरा होने के पश्चात्, प्रस्तुत किया जाएगा।
  • यह आवश्यक होगा कि योजना का आवेदन प्रस्तुत करने के समय हिताधिकारी का परिचय-पत्र वैध/एक्टिव हो|
शुभ शक्ति योजना आवेदन की समय सीमा
आवेदन पत्र हिताधिकारी द्वारा पंजीयन की तिथि से एक वर्ष की अवधि पूरी होने के पश्चात् तथा अविवाहिता पुत्री की आयु 18 वर्ष पूर्ण होने की तिथि से 6 माह की अवधि में अथवा योजना लागू होने की तिथि से 6 माह की अवधि में, जो भी लागू हो हो, अथवा लड़की की शादी होने से पूर्व प्रस्तुत किया जा सकेगा।
शुभ शक्ति योजना दस्तावेज
  1. स्थायी पता प्रमाण पत्र
  2. राजस्थान नागरिकता का प्रमाण पत्र
  3. 8 कक्षा की मार्कशीट
  4. आय प्रमाण पत्र
  5. गैर-आय कर डेटा का प्रमाण पत्र
  6. बीपीएल की प्रतिलिपि
  7. आयु प्रमाण पत्र
  8. जाति प्रमाण पत्र
  9. आधार कार्ड / भामाशाह कार्ड की प्रतिलिपि
  10. बैंक खाता बुक की प्रतिलिपि

राजस्थान शुभ शक्ति योजना ऑनलाइन आवेदन


  •  page खुलने के बाद आपको डाउनलोड आवेदन पत्र  लिंक दिखाई देगा |
  • इस लिंक पर क्लिक करें |
  • अब आपके सामने एक  राजस्थान शुभ शक्ति योजना एप्लीकेशन फॉर्म सामने आ जाएगा |

  • इस एप्लीकेशन फॉर्म की जानकारी ध्यानपूर्वक भरे |
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें|

राजस्थान शुभ शक्ति योजना/shubh shakti yojana rajasthan ऑफलाइन आवेदन

  • श्रमिक इस योजना के लिए योग्य हैं वो यंहा से “शुभ शक्ति योजना” का फॉर्म डाउनलोड करें। फॉर्म डाउनलोड करने के बाद उसे पूरी जानकारी के साथ अच्छी तरिके से भरें|
  • भरा हुआ फॉर्म, उसके साथ यंहा पर दिए हुए सभी दस्तावेज की एक-एक फोटो कॉपी लेकर अपने स्थानीय श्रम कार्यालय अथवा मंडल सचिव द्वारा अधिकृत अन्य अधिकारी/ अन्य विभाग के अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत करें।
shubh-shakti

संपर्क करें

श्रम भवन, शांति नगर, खातीपुरा रोड़, हसनपुरा, जयपुर 302006
1800-1800-999 (निःशुल्क हेल्प लाईन)

फैक्स: +91-141-2450782

Thursday, September 27, 2018

मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2018|ऑनलाइन आवेदन|एप्लीकेशन फॉर्म

मेधावी छात्रा स्कूटी योजना|medhavi chatra scooty yojana|राजस्थान मेधावी छात्रा स्कूटी योजना|मेधावी छात्रा स्कूटी योजना form


मेधावी छात्रा स्कूटी योजना की पात्रता

  • कक्षा 9 से 12 कक्षा का अध्ययन पूरा करके, कक्षा 12 में 75 प्रतिशत अंक वाली छात्राएं।
  • राजस्थान का नागरिक हो।
  • उसके पास आधार कार्ड/ भामाशाह कार्ड/ बैंक खाता हो।
  • परिवार की आय 2 लाख से कम हो।
  • उच्च शिक्षा में अध्यन्तरत हो।
मेधावी छात्रा स्कूटी योजना का उद्देश्य
  • बालिकाओं की शिक्षा बढ़ावा देना।
  • राज्य की सरकारी स्कूलों में कक्षा 09th Class to 12th Class की छात्राओं को रेगुलर बनाना।
  • बोर्ड की परीक्षा (12th) में अच्छे नंबर लाने हेतु प्रोत्साहित करना।
  • उच्च अध्ययन हेतु आकर्षित करना।
  • अल्प आय वाले परिवारों की बालिकाओं को आगे की शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना।
  • उच्च अध्ययन के लिए परिवहन उपलब्ध करवाना।
मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के लिए जरूरी कागजात
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • 12 वीं कक्षा की मार्क लिस्ट
  • भामाशाह कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • आधार कार्ड 

राजस्थान मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन


  • इसके लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करना होगा |---http://hte.rajasthan.gov.in/scholarship/sch354.pdf
  • अब आपके सामने मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के लिए एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देगा |
  • जल्दी से इस एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें और जो भी पूछा गया है उसको भरें |
  • अब सबमिट बटन पर जल्दी से क्लिक करें |
  • आपका मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के लिए आवेदन हो चुका है|

Wednesday, September 26, 2018

निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना|ऑनलाइन आवेदन |एप्लीकेशन फॉर्म

इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी ताकि अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ा सकें| निर्माण श्रमिक शिक्षा छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा यह आवेदन आप किस प्रकार से करेंगे इसकी पूरी जानकारी हम आपको अपने आर्टिकल में देंगे आवेदन करने के लिए दोस्तों पूरा आर्टिकल ध्यान से पढ़ें तथा अप्लाई करें|


निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना पात्रता 

1. हिताधिकारी के पुत्र/पुत्री/पत्नि हो।
2. सरकारी या केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त निजी स्कूल या महाविद्यालय में नियमित रूप से अध्ययनरत हो; अथवा राज्य में संचालित सरकारी या मान्य निजी आईटीआई एवं पाॅलीटेक्नीक पाठ्यक्रम में नियमित अध्ययनरत हो|
3. मेधावी छात्र-छात्रा द्वारा कक्षा 8 से 12 वीं तक की परीक्षा 75ःअंक या समकक्ष ग्रेड में उत्तीर्ण की हो। डिप्लोमा, स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर की परीक्षा में (चिकित्सा, इंजिनियरिंग या अन्य प्रोफेशनल परीक्षा सहित) 60 प्रतिशत या अधिक अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त की हो/उत्तीर्ण की हो|
आवेदन की समय सीमा
कक्षा उत्तीर्ण करने से छः माह अथवा 31, मार्च तक, जो भी बाद में हो।
आवेदन के साथ लगाये जाने वाले दस्तावेज
1. उत्तीर्ण की गयी परीक्षा की अंक तालिका की प्रति।
2. शिक्षण संस्था के प्रधान का प्रमाण पत्र (आवेदन पत्र में निर्धारित प्रपत्रानुसार )
3. हिताधिकारी पंजीयन परिचय पत्र या कार्ड की प्रति
4. भामषाह परिवार कार्ड या भामाषाह नामांकन की प्रति
5. आधार कार्ड की प्रति
6.बैंक खाता पासबुक के पहले पृष्ठ की प्रति

निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना लाभ

कक्षा 6 से 8 तककक्षा 9 से 12 तकआईटीआईडिप्लोमा *
छात्रवृतिछात्रछात्रा/विशेष योग्यजनछात्रछात्रा/विशेष योग्यजनछात्रछात्रा/विशेष योग्यजनछात्रछात्रा/विशेष योग्यजन
राशि रू.8,0009,0009,00010,0009,00010,00010,00011,000

स्नातक (सामान्य)स्नातक (प्रोफेशनल)स्नातकोत्तर (सामान्य)स्नातकोत्तर (प्रोफेशनल)
छात्रवृतिछात्रछात्रा/विशेष योग्यजनछात्रछात्रा/विशेष योग्यजनछात्रछात्रा/विशेष योग्यजनछात्रछात्रा/विशेष योग्यजन
राशि रू.13,00015,00018,00020,00015,00017,00023,00025,000

मेधावी छात्र/छात्राओं को नकद पुरस्कारकक्षा 8 से 10कक्षा 11-12डिप्लोमास्नातकस्नातकोत्तरस्नातक (प्रोफेशनल)स्नातकोत्तर (प्रोफेशनल)
राशि रू.4,0006,00010,0008,00012,00025,00035,000

निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना ऑनलाइन आवेदन

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करना होगा|
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आपके सामने निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना का पेज खुल जाएगा|
  • अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें|
  • एप्लीकेशन फॉर्म में जो भी जानकारी पूछी गई है उसको ध्यानपूर्वक भरे|
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें|
दोस्तों इस प्रकार से आपका इस  निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना के लिए आवेदन हो जाएगा!!!!!!!!!