Rajasthan Sarkari Yojana

Comments

Wednesday, April 15, 2020

प्रधानमंत्री जन-धन योजना, जाने कैसे खुलवाएं खाता 2020

April 15, 2020






Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana: गरीब लोगों को बैंक से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जनधन योजना शुरू की गई थी। 28 अगस्त 2014 को शुरू की गई योजना का उद्देश्य भ्रष्टाचार रोकना और लाभार्थियों का सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे देना है।
जीरो बैलेंस पर खुलने वाले इस खाते में लोगों को एक लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा कवर दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत 30,000 रुपए का जीवन बीमा पॉलिसी धारक की मौत होने पर उसके नॉमिनी को दिया जाता है। जाने कि क्या है जन धन योजना।

कौन खोल सकता है खाता
देश का कोई भी नागरिक जन धन योजना के तहत बैंकों में अपना खाता खुलवा सकता है। इस योजना के तहत 10 साल से छोटे बच्चे का खाता भी खोला जा सकता है। जिस के पास भी सरकारी अधिकारी द्वारा सत्यापित आइडेंटिटी प्रूफ है वह खाता खोल सकता है।

विशेष लाभ
  • जमा राशि पर ब्याज।
  • एक लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कवर।
  • कोई न्यूनतम शेष राशि जरूरी नहीं।
  • प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत 30,000 रुपये का जीवन बीमा लाभार्थी को उसकी मृत्यु पर सामान्य शर्तों की प्रतिपूर्ति पर देय होगा।
  • सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को इन खातों में सीधे लाभ मिलेगा।
  • माह तक इन खातों के संतोषजनक परिचालन के बाद ओवरड्राफ्ट की सुविधा दी जाएगी।
  • प्रति परिवार, खासकर परिवार की स्त्री के लिए सिर्फ एक खाते में 5,000/- रुपए तक की ओवरड्राफ्ट की सुविधा उपलब्ध है।
  • इस जन धन खाते में पैसे निकालने, जमा करना, फंड ट्रांसफर करना, मोबाइल बैंकिंग की सुविधा सब फ्री है
जरूरी डॉक्युमेंट्स
यदि आधार कार्ड/आधार संख्या उपलब्ध है तो कोई अन्य दस्तावेज आवश्यक नहीं है। यदि अड्रेस बदल गया है तो वर्तमान अड्रेस का प्रूफ
यदि आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है तो निम्नलिखित सरकारी रूप से वैध दस्तावेजों (ओवीडी) में से किसी एक की आवश्यकता होगी:
  • मतदाता पहचान पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट
  • नरेगा कार्ड
    यदि इन दस्तावेजों में आपका पता भी मौजूद है तो वह ‘पहचान तथा पते का प्रमाण’ दोनों का कार्य कर सकता है।
कैसे खोलें जनधन अकाउंट
जन धन योजना के तहत खाता खोलने के लिए आपको अधिकृत बैंकों में जाकर या बैंक में बैंक मित्र या अधिकृत संस्था से संपर्क करना होगा। बैंक आपको खाता खोलने का फॉर्म दे देगा। जिसे आपको सावधानी से भरना होगा। आपको फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेज देने होंगे। आईडी प्रूफ के साथ में आपको यह फॉर्म जमा करवाना होगा।
 

Tuesday, April 14, 2020

Free Tractor Rental Scheme देश के दो राज्यों में शुरू | आज से ऑनलाइन बुकिंग शुरू

April 14, 2020





ट्रैक्टर विनिर्माता टैफे कंपनी ने देश के दो राज्यों के लिए किराया मुक्त ट्रैक्टर योजना (Free Tractor Rental Scheme) लागु की है | इस स्कीम से छोटे और सीमांत किसानों को मदद मिलेगी | इससे अपना खेती का काम आराम से कर सकते है | ये देश देश में फ़ैल रहे कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए ट्रैक्टर विनिर्माता टैफे (TAFE) कंपनी ने दो राज्य राजस्थान और उत्तर प्रदेश के 20-20 जिलों के लिए इस स्कीम को शुरू किया है | इस स्कीम की शुरुआत 6 अप्रैल 2020 की शुरू होगी और 90 दिनों तक चलेगी | अगर आप उत्तर प्रदेश और राजस्थान से है तो इस स्कीम का लाभ ले सकते है | जानें कैसे किराया मुक्त ट्रैक्टर योजना का लाभ ले सकते है |

स्कीम के बारें में जानें –  
इस योजना के तहत (TAFE) कंपनी ने राजस्थान में 11,000 ट्रैक्टर और 50,000 कृषि उपकरण भेजने का निर्णय लिया है |
उत्तर प्रदेश में भी कंपनी ने 3,000 ट्रैक्टर और 12,000 कृषि उपकरण भेजने को कहाँ है |
इस योजना के तहत आपको मैसी फर्ग्यूसन और आयशर कंपनी के ट्रैक्टर भी आपको उपलब्ध होंगे|
TAFE कंपनी की Free Tractor Rental Scheme के तहत आपको किराया मुक्त टैक्टर मिलेंगे | आपसे कोई किराया नहीं लिया जायेगा |


स्कीम का लाभ लेने के कैसे करें बुकिंग -
स्कीम का लाभ लेने के लिए आपको जेफार्म सर्विसेज मोबाइल ऐप पर जा कर बुकिंग कर सकते है | या आप फ्री हेल्पलाइन नंबर पर जा कर भी बुकिंग कर सकते है | इसके आलावा आप अपने नजदीकी क्षेत्र अधिकारियों, डीलर नेटवर्क के द्वारा भी आप बुकिंग करा सकते है | बुकिंग करने से पहले आपको ये जानना है की आपके राज्य में स्कीम है या नहीं | TAFE कंपनी ने राजस्थान और उत्तर प्रदेश के 20-20 जिलों में इस स्कीम को लागु किया है 

Tuesday, December 3, 2019

Rajasthan Barbed Wire Fencing Scheme राजस्थान काँटेदार तारबंदी योजना

December 03, 2019

Rajasthan Barbed Wire Fencing Scheme राजस्थान काँटेदार तारबंदी योजना

राजस्थान में राष्ट्रिय तिलहन एवं आयल पाम मिशन के तहत आवारा पशुओं और नीलगाय से फसलों को होने वाले नुक्सान से बचाने के लिए कांटेदार तारबंदी योजना शुरू की गयी है। योजना के तहत खेतों की तारबंदी के लिए राज्य के सभी वर्गों के किसानों तारबंदी लागत का 50% सब्सिडी प्रदान किये जाने का प्रावधान किया गया है। सब्सिडी की राशि अधिकतम रु 40,000 तक प्रदान की जायेगी।

वर्ष 2018-19 में योजना के तहत खेतों की तारबंदी के लिए सब्सिडी का लाभ केवल लघु एवं सीमांत किसानो को प्राप्त होता था। इसके अतिरिक्त 5 किसानों के समूह एवं 10 हेक्टेयर खेत के मापदंड के आधार पर सब्सिडी की राशि प्रदान किये जाने का प्रावधान था।
अब वर्ष 2019-20 के तहत योजना में संशोधन किया गया है। नए योजना के नियमों के अनुसार अब सब्सिडी का लाभ राज्य के सभी वर्गों के किसान प्राप्त कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त योजना का लाभ 3 किसानों के समूह एवं 5 हक्टेयर खेत के मापदंड के आधार पर सब्सिडी की राशि प्रदान की जायेगी। काँटेदार तारबंदी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान भाइयों को आवेदन करना होगा। इसके लिए सामूहिक रूप से अथवा समूह की और से एक किसान द्वारा आवेदन किया जा सकता है। तो आइये  जाने योजना में आवेदन कैसे किया जा सकता है?

Rajasthan Barbed Wire Fencing Scheme Eligibility  राजस्थान तारबंदी योजना की पात्रता

  • आवेदक किसान को राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • एक किसान को 400 रनिंग मीटर तक की खेत की सीमा के तारबंदी की लागत का 50% सब्सीडी अधिकतम रु 40,000 तक प्रदान किया जाएगा।

Rajasthan Barbed Wire Fencing Scheme Documents  राजस्थान तारबंदी योजना के दस्तावेज़ 

  • आवेदक किसान की भूमि के जमाबंदी की नक़ल
  • आधार कार्ड की फोटोकॉपी
  • भामाशाह कार्ड
  • बैंक खाते का विवरण
  • रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो

Rajasthan Barbed Wire Fencing Scheme Application राजस्थान तारबंदी योजना आवेदन

  • खेतों की तारबंदी योजना का आवेदन फॉर्म आप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अपने क्षेत्र के इ-मित्र केंद्र अथवा कृषि विभाग के कार्यालय से भी प्राप्त कर सकते हैं।


  • फॉर्म में मांगी गयी सूचनाएं भरना होगा। इसके बाद शपथ पत्र में अपना नाम, अपने पिता का नाम, गाँव, तहसील, जिला का नाम लिखने के बाद भूमि से सम्बंधित सुचनाये लिखनी होगी।
  • इसके बाद आवेदक किसान भाई को शपथ पत्र के नीचे हस्ताक्षर करना होगा।
  • फिर योजना में आवेदन से सम्बंधित सभी डाक्यूमेंट्स की मूल प्रति संलग्न करना होगा।
  • इसके बाद अपने क्षेत्र के कृषि विभाग कार्यालय में जमा करना होगा।
  • फिर योजना में आवेदन से सम्बंधित सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ जन सेवा केंद्र में जाकर  योजना का फॉर्म राजस्थान eMitra पोर्टल पर अपलोड  करवाना होगा।
  • जन सेवा प्रतिनिधि द्वारा ऑनलाइन फॉर्म अपलोड करने के बाद आवेदन पत्र की रसीद दिया जाएगा। इस रसीद को आपको सुरक्षित रखना होगा।
  • आवेदन पत्र रसीद नंबर की सहायता से आप कृषि वभाग कार्यालय से योजना के तहत सब्सिडी का लाभ प्राप्त करने की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Monday, April 8, 2019

राजस्थान युवा संबल योजना 2019 – 3500 रूपये बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म / आवेदन

April 08, 2019
राजस्थान सरकार ने राज्य के सभी बेरोजगार युवाओं के लिए युवा संबल योजना (Unemployment Allowance Scheme) को शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा चुनाव के दौरान बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। इसलिए सरकार बेरोजगारों के लिए युवा संबल योजना 2019 लेकर आई है। जिसके तहत पंजीकृत पुरुष बेरोजगारों को 3,000 रूपये और महिला बेरोजगारों को 3,500 रूपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। बेरोजगारी भत्ता (Unemployment Allowance Scheme Rajasthan) का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण करना होगा।
श्रम एवं नियोजन विभाग, राजस्थान के शासन सचिव ने रविवार को इससे संबंधित आदेश भी जारी कर दिये हैं। इसका नाम पहले बेरोजगारी भत्ता योजना (Unemployment Allowance Scheme) था जिसका नाम बदल कर मुख्यमंत्री युवा संबल योजना (Berojgari Bhatta Yojana Rajasthan) रख दिया है। इस सरकारी योजना में पहले से ही पंजीकृत बेरोजगार युवाओं को भी इस बढ़े हुए बेरोजगारी भत्ते का लाभ मिलेगा। नए नियमों के अनुसार लाभार्थियों को बेरोजगारी भत्ते की बढ़ी हुई दरों का फरवरी माह का भुगतान 1 मार्च, 2019 से समान रूप से किया जाएगा।
राजस्थान की गहलोत सरकार 4 हजार रुपए मासिक वेतन पर 40 हजार युवाओं को सभी सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में लगाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक योजनाओं का लाभ दिया जा सके। ये सभी युवा ग्राम रक्षक की भूमिका निभाएंगे।

राजस्थान युवा संबल योजना 2019 – ऑनलाइन आवेदन / पंजीकरण

सभी युवा बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ लेने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन पंजीकरण या फिर आवेदन पत्र भर सकते हैं:
  • उम्मीदवारों को श्रम एवं नियोजन विभाग, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट employment.livelihoods.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के मेन पेज पर “Job Seeker” के सेक्शन में “Unemployment Allowance” के विकल्प पर क्लिक करने के बाद “Apply for Unemployment Allowance” पर क्लिक करें।
  • मुख्यमंत्री युवा संबल योजना 2019
    राजस्थान युवा संबल योजना 2019
  • Direct Link : Unemployment Allowance Rajasthan Apply Online Form / राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना
  • ऊपर दिये गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद SSO ID Login & Registration पेज खुल जाएगा।
  • राजस्थान एसएसओ आईडी लॉगिन, रजिस्ट्रेशन
    राजस्थान एसएसओ आईडी लॉगिन, रजिस्ट्रेशन
  • यहां पर आपको बेरोजगारी भत्ते के लिए सबसे पहले एसएसओ रजिस्ट्रेशन करना होगा, यहां पर आप “Citizen” के ऊपर ‘Aadhaar Card’ या ‘Bhamashah’ के माध्यम से SSO Registration कर सकते हैं।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद “SSO ID Login” करना होगा, उसके बाद आप ‘Unemployment Allowance’ के विकल्प पर क्लिक करके बेरोजगारी भत्ते के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।
Unemployment Allowance Scheme Rajasthan के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने के बाद राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा verification करने के बाद लाभार्थी को बेरोजगारी भत्ता युवा संबल योजना 2019 के तहत लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। उम्मीदवार E-Mitra Kiosk Centre से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

राजस्थान युवा संबल योजना 2019 – पात्रता, योग्यता

मुख्यमंत्री युवा संबल योजना (Berojgari Bhatta Yojana Rajasthan) का लाभ लेने के लिए सभी आवेदक नीचे बताई गयी जरूरी पात्रता, योग्यता जांच सकते हैं:
  • उम्मीदवार अगर सामान्य वर्ग से है तो वह अधिकतम 30 वर्ष की आयु तक लाभ ले सकता है।
  • एससी और एसटी वर्ग के ऊमीद्वार अधिकतम 35 वर्ष की आयु तक लाभ ले सकता है।
  • योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं बेरोजगारों को मिलेगा जिनके पास ग्रेजुएट यानी स्नातक की डिग्री है।
  • आवेदक के पास आधार कार्ड से जुड़ा हुआ बचत बैंक खाता होना चाहिए।
  • आवेदक राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से स्नातक होनी चाहिए।
  • परिवार में 2 से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

राजस्थान युवा संबल योजना 2019 – जरूरी दस्तावेज़

मुख्यमंत्री युवा संबल योजना (Berojgari Bhatta Yojana Rajasthan) का लाभ लेने के लिए सभी लाभार्थियों के पास नीचे बताए जरूरी दस्तावेज़ होने चाहिए:
  • आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
  • आवेदक को भामाशाह कार्ड की फोटोकॉपी जमा करनी होगी।
  • आवेदक के पास अपनी सभी मार्कशीट की कॉपी होनी चाहिए।
  • निःशक्त या दिव्यांग को इससे जुड़ा प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होगा।

Sunday, September 30, 2018

खाद्य सुरक्षा योजना फॉर्म राजस्थान|ऑनलाइन आवेदन|एप्लीकेशन फॉर्म

September 30, 2018
दोस्तों हम आपको अपनी वेबसाइट पर राजस्थान खाद्य सुरक्षा योजना फार्म किस प्रकार से भर सकते हैं या फिर किस प्रकार से आप को आवेदन करना होगा इसकी पूरी जानकारी हम आपको अपने आर्टिकल देंगे|
दोस्तों हम सभी जानते हैं सरकार की तरफ से दिया जाने वाला राशन कार्ड जिस में राशन मिलता है वह कितना जरूरी है अब आप नया राशन कार्ड किस प्रकार से बनाएंगे इसकी पूरी जानकारी हम आपको अपने आर्टिकल में देने जा रहे हैं |खाद्य सुरक्षा योजना फार्म राजस्थान आसानी से मिल जाएगा बस आप को ध्यानपूर्वक के उसको भरना होगा हम आपको स्टेप बाय स्टेप नीचे बताने जा रहे हैं |आप किस प्रकार से खाद्य सुरक्षा योजना एप्लीकेशन फॉर्म को भर सकते हैं तो चलिए दोस्तों नीचे आपको जो भी जानकारी दी जाएगी उसको फॉलो करें!!!!!!!

राजस्थान खाद्य सुरक्षा योजना
दोस्तों सबसे पहले आपको यह पता होना चाहिए खाद्य सुरक्षा योजना राजस्थान क्या है दोस्तों हम आपको बताना चाहते हैं यदि आप खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत फॉर्म भरते हैं तो आपका राशन कार्ड बन जाएगा जिस पर आप सस्ता राशन प्राप्त कर सकते हैं परंतु यदि आप सस्ता राशन प्राप्त करना चाहते हैं इसके लिए सबसे पहले आपको खाद्य सुरक्षा योजना राजस्थान एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा जिस एप्लीकेशन फॉर्म को भरने के बाद आप का राशन कार्ड बन जाएगा जिस पर आप आसानी पूर्वक सस्ता राशन प्राप्त कर सकते हैं और सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं!!!!!!!
राजस्थान खाद्य सुरक्षा योजना फार्म भरने के लिए जरूरी कागजात
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • वोटर कार्ड

राजस्थान खाद्य सुरक्षा योजना फार्म भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन

दोस्तों यदि आप अपना राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको यहां पर दिए गएवेबसाइट पर क्लिक करना होगा|
  • वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आपके सामने बहुत सारे लिंक आ जाएंगे|

Saturday, September 29, 2018

Bhamashah Card Yojana क्या है ? भामाशाह कार्ड के लिए ऑनलाइन , ऑफलाइन आवेदन कैसे करें

September 29, 2018
Bhamashah Card Yojana मुख्यमंत्री श्री वसुंधरा राजे द्वारा चलाई गई एक महत्वपूर्ण महत्वकांक्षी योजना है | भामाशाह कार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य राजस्थान प्रदेश की महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाना है | महिलाओं की स्थिति को मजबूत करने के लिए Bhamashah Card Yojana का संचालन किया गया है | भामाशाह कार्ड योजना के अंतर्गत हर परिवार को एक भामाशाह कार्ड प्रदान किया जाता है | और इस कार्ड से उनके बैंक खातों को भी जोड़ा जाता है | बैंकों में प्रदेश सरकार महिलाओं के नाम पर धन सीधे उनके खातों में जमा करती है | जो कि सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की सब्सिडी का आता है |

Bhamashah Card Yojana क्या है –

भामाशाह कार्ड योजना की शुरुआत 15 अगस्त 2014 में की गई थी | इस योजना के अंतर्गत महिला को परिवार का मुखिया बनाकर परिवार के बैंक खाते उनके नाम पर खोलें गए हैं | जैसा की उपर बताया गया है की Bhamashah Card Yojana प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही है | इस साथ ही भामाशाह कार्ड योजना लगभग जनधन योजना के जैसी ही है |

लेकिन भामाशाह कार्ड योजना में केवल इतना फर्क है | कि जन धन योजना में ऐसे परिवारों को लाभ प्रदान किया जाता है | जो आर्थिक रुप से कमजोर हैं | और उनका कोई बैंक खाता नहीं है | इसके अंतर्गत  परिवार के सदस्यों का  बैंक खाता खोला जाता है | और जिसके अंतर्गत ₹100000 तक का दुर्घटना बीमा भी प्रदान किया जाता है | जबकि Bhamashah Card Yojana के अंतर्गत केवल राजस्थान के परिवारों की महिलाओं के लिए ही है 

Bhamashah Card Yojana के प्रमुख लाभ –

राजस्थान सरकार द्वारा गठित की गई Bhamashah Card Yojana के प्रमुख लाभ कुछ इस तरह है |

महिलाएं बनी परिवार के मुखिया राजस्थान –

Bhamashah Card Yojana के अंतर्गत महिलाओं को परिवार का मुखिया बनाया गया है | यह  योजना प्रमुख रूप से महिलाओं को सशक्तिकरण करना है | और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पारदर्शी तरीके से उन्हें पहुंचाना है |  और परिवार को मिलने वाली सभी प्रकार की सरकारी लाभ को सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान किया जाता है |

लाभ की धनराशी  सीधे बैंक खातों में पहुंचने की व्यवस्था –

Bhamashah Card Yojana के अंतर्गत भामाशाह में नामांकन के समय परिवार और उनके सभी सदस्यों की पूरी जानकारी भामाशाह कार्ड से जोड़ी जाती है | जिसके फलस्वरुप उन सभी सरकारी योजनाओं जिनका परिवार का कोई भी सदस्य हकदार है | वह भी कार्ड भामाशाह कार्ड से जोड़ी जाती है | जैसे – पेंशन नंबर , नरेगा जॉब कार्ड नंबर , पेंशन नरेगा , छात्रवृत्ति जननी सुरक्षा आदि | इसके साथ ही लाभार्थियों का बैंक खाता भी भामाशाह कार्ड से जोड़ा जाता है | जिससे इन सभी योजनाओं का सीधा लाभ उनके बैंक खातों में प्रदान किया जाता है |

घर के पास पैसे निकालने की व्यवस्था –

Bhamashah Card Yojana के अंतर्गत बैंक खातों से पैसे निकालने के लिए लाभार्थियों को रुपे कार्ड भी प्रदान किया जाता है | जिससे लाभार्थी रुपे कार्ड का उपयोग करके अपने नजदीकी किसी भी बी .सी . केंद्र से पैसे निकाल सकते हैं | प्रदेश में बैंक और एटीएम की सीमित संख्या होने के कारण राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में 25000 से भी अधिक बी .सी . केंद्र स्थापित किए हैं | इसके साथ ही दूधराज ग्रामीणों ने सुविधा पहुंचाने के लिए 15000 और नए बी .सी . नियुक्त किए जा रहे हैं |

लाभार्थियों को लेनदेन की सूचना तुरंत प्रदान की जाती है –

भामाशाह कार्ड योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के बैंक खाते से पैसे निकालने जमा करने आदि की पूरी जानकारी उन्हें उनके रजिस्टर मोबाइल पर sms के माध्यम से तुरंत प्रदान की जाती है | इसके अतिरिक्त वर्ष में दो बार भामाशाह द्वारा वितरित  लाभों का भी सामाजिक ऑडिट किया जाता है | यह सूचना भी भामाशाह मोबाइल ऐप के माध्यम से लाभार्थी प्राप्त कर सकते हैं |

भ्रष्टाचार से छुटकारा –

भामाशाह कार्ड योजना के लागू होने से काफी हद तक भ्रष्टाचार से नागरिकों को मुक्ति मिली है | भामाशाह कार्ड योजना से सरकार डायरेक्ट नागरिकों को लाभ प्रदान करती है | जिससे बिचौलियों द्वारा ठगने का काम खत्म हो चुका है |

Bhamashah Card Yojana के मुख्य उद्देश्य –

प्रदेश सरकार द्वारा राजस्थान में Bhamashah Card Yojana शुरू करने के निम्नलिखित उद्देश्य हैं –
  • महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना
  • राज्य में बहुत बहुद्देशीय पहचान पत्र उपलब्ध कराना
  • भ्रष्टाचार का अंत करना
  • नागरिकों को सीधे लाभ प्रदान करना
  • राज्य के सभी नागरिकों के लिए नगद और गैर नकद लाभ प्रदान करना
  • राज्य में पूरी तरह से वित्तीय समावेशन करना

Bhamashah Card Yojana के लिए पात्रता मापदंड –

भामाशाह कार्ड योजना के लिए निम्नलिखित नागरिक पात्र हैं –
  • Bhamashah Card Yojana के लिए राज्य का हर परिवार पात्र है |
  • परिवार में एक महिला का भामाशाह कार्ड के माध्यम से बैंक अकाउंट होना आवश्यक है |
  • बैंक खाते में धनराशि का अधिकार केवल महिलाओं के पास ही होता है |

Bhamashah Card Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज –

Bhamashah Card Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है |
  • पत्र वोटर ID कार्ड
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पानी , बिजली , टेलीफोन आदि का बिल
  • आवेदक का पासपोर्ट साइज की फोटो बैंक
  • अकाउंट का विवरण

Bhamashah Card Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें –

यदि आपने अभी तक Bhamashah Card Yojana का लाभ प्राप्त नहीं किया है | और इसके लिए अभी तक आपने रजिस्टर नहीं किया है | तो यहां बताए जा रहे आसान से स्टेप्स को फॉलो करके आप ऑनलाइन ही रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं |
Bhamashah Card Yojana क्या है ? भामाशाह कार्ड के लिए ऑनलाइन , ऑफलाइन आवेदन कैसे करें
  • साइट पर पहुंचने के पश्चात आपको सिटीजन रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा |
  • जैसे ही आप सिटीजन रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करेंगे | आपके सामने एक फार्म ओपन होकर आएगा | यहां पर आपसे कुछ जरूरी जानकारी भरने को कहा जाएगा | आप को सभी जानकारी ध्यानपूर्वक सही-सही भरना होगा |
Bhamashah Card Yojana क्या है ? भामाशाह कार्ड के लिए ऑनलाइन , ऑफलाइन आवेदन कैसे करें
  • सभी जानकारी भरने के पश्चात आपको सबमिट बटन पर क्लिक करके फॉर्म सबमिट करना होगा | फॉर्म सबमिट होने के पश्चात आप का रजिस्ट्रेशन Bhamashah Card Yojana के लिए हो जाएगा |
  • इसके पश्चात आपको जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी होगी | पूरी प्रोसेस कंप्लीट करने के पश्चात कुछ दिनों में ही आपको भामाशाह कार्ड जारी कर दिया जाएगा |
    इसके साथ ही यदि आप इस बीच अपने आवेदन की स्थिति को जानने के लिए आप वापस ऊपर बताई गई वेबसाइट पर जाएं | और कार्ड स्टेटस पर क्लिक करें |
  • कार्ड स्टेटस पर क्लिक करने के पश्चात अपना रजिस्ट्रेशन नंबर अथवा परिवार पहचान संख्या डालकर अपने आवेदन की स्थिति को चेक कर सकते हैं |

Bhamashah Card Yojana के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें –

Bhamashah Card Yojana में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए समय-समय पर प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण एवं नगरी क्षेत्रों में कैंपों का आयोजन किया जाता है | इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत और नगर क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड में आवेदन करने की सुविधा प्रदान की जाती है | जहां से आप भामाशाह कार्ड योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं |
तो दोस्तों यह थी राजस्थान राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर चलाई जा रही महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी Bhamashah Card Yojana के बारे में कुछ जानकारी | यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगे | तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें | 

Friday, September 28, 2018

राजस्थान शुभ शक्ति योजना| ऑनलाइन आवेदन |एप्लीकेशन फॉर्म

September 28, 2018
राजस्थान शुभ शक्ति योजना| शुभ शक्ति योजना राजस्थान|शुभ शक्ति योजना|Rajasthan Shubh Shakti Yojana in Hindi|shubh shakti yojana

प्यारे दोस्तों हम आपको सरकारी  योजनाओं की जानकारी अपनी वेबसाइट में देते रहते हैं|
हमारा मुख्य यही उद्देश्य है जो भी सरकारी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है |वह सभी व्यक्तियों तक पहुंचना चाहिए|आज हम आपको  राजस्थान शुभ शक्ति योजना के बारे में  बताएंगे ताकि आप भी इस योजना का पूरा पूरा लाभ ले सके|
अविवाहिता पुत्री को तथा महिला हिताधिकारी को 55,000 रूपये प्रोत्साहन/सहायता राशिदेय होगी। प्रोत्साहन राशि का उपयोग महिला हिताधिकारी/पुत्री के विवेक के अनुसार आगे शिक्षा या व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने, स्वयं का व्यवसाय प्रारम्भ करने, कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त करने आदि में तथा स्वयं के विवाह हेतु उपयोग में लिया जाएगा|

राजस्थान शुभ शक्ति योजना पात्रता 

  • लड़की के पिता या माता अथवा दोनों, कम से कम एक वर्ष से मण्डल में पंजीकृत हिताधिकारी/निर्माण श्रमिक हों|
  • अधिकतम् दो पुत्रियों अथवा महिला हिताधिकारी को और उसकी एक पुत्री को प्रोत्साहन राशि देय होगी|
  • महिला हिताधिकारी अविवाहिता हो अथवा हिताधिकारी की पुत्री की आयु न्यूनतम् 18 वर्ष पूर्ण हो गई हो तथा वह अविवाहिता हो|
  • हिताधिकारी की पुत्री/महिला हिताधिकारी कम से कम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण हो|
  • हिताधिकारी की पुत्री/महिला हिताधिकारी के नाम से बचत बैंक खाता हो|
  • हिताधिकारी का स्वयं का आवास होने की स्थिति में, आवास में शौचालय हो|
  • आवेदन की तिथि से पूर्व के एक वर्ष की अवधि में हिताधिकारी कम से कम 90 दिन निर्माण श्रमिक के रूप में कार्यरत रहा हो|
  • प्रोत्साहन राशि हिताधिकारी के निर्माण श्रमिक होने के भौतिक सत्यापन की शर्त पर ही देय होगी। निर्माण श्रमिक होने का सत्यापन तहसीलदार, विकास अधिकारी, सहायक व उच्च अभियन्ता, सरकारी माध्यमिक विद्यालय का प्रधानाध्यापक अथवा अन्य राजपत्रित अधिकारी द्वारा किया जा सकेगा|
  • प्रोत्साहन राशि का उपयोग महिला हिताधिकारी/पुत्री के विवेक के अनुसार आगे शिक्षा या व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने, स्वयं का व्यवसाय प्रारम्भ करने, कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त करने आदि में तथा स्वयं के विवाह हेतु उपयोग में लिया जाएगा
  • (स्वयं का व्यवसाय प्रारम्भ करने या कौशल विकास करने या व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए लड़की को उचित परामर्श प्रदान किया जाएगा)|
  • योजना का हितलाभ प्राप्त करने के लिए हिताधिकारी द्वारा निर्धारित प्रपत्र में आवेदन, पंजीकृत हिताधिकारी के रूप में एक वर्ष पूरा होने के पश्चात्, प्रस्तुत किया जाएगा।
  • यह आवश्यक होगा कि योजना का आवेदन प्रस्तुत करने के समय हिताधिकारी का परिचय-पत्र वैध/एक्टिव हो|
शुभ शक्ति योजना आवेदन की समय सीमा
आवेदन पत्र हिताधिकारी द्वारा पंजीयन की तिथि से एक वर्ष की अवधि पूरी होने के पश्चात् तथा अविवाहिता पुत्री की आयु 18 वर्ष पूर्ण होने की तिथि से 6 माह की अवधि में अथवा योजना लागू होने की तिथि से 6 माह की अवधि में, जो भी लागू हो हो, अथवा लड़की की शादी होने से पूर्व प्रस्तुत किया जा सकेगा।
शुभ शक्ति योजना दस्तावेज
  1. स्थायी पता प्रमाण पत्र
  2. राजस्थान नागरिकता का प्रमाण पत्र
  3. 8 कक्षा की मार्कशीट
  4. आय प्रमाण पत्र
  5. गैर-आय कर डेटा का प्रमाण पत्र
  6. बीपीएल की प्रतिलिपि
  7. आयु प्रमाण पत्र
  8. जाति प्रमाण पत्र
  9. आधार कार्ड / भामाशाह कार्ड की प्रतिलिपि
  10. बैंक खाता बुक की प्रतिलिपि

राजस्थान शुभ शक्ति योजना ऑनलाइन आवेदन


  •  page खुलने के बाद आपको डाउनलोड आवेदन पत्र  लिंक दिखाई देगा |
  • इस लिंक पर क्लिक करें |
  • अब आपके सामने एक  राजस्थान शुभ शक्ति योजना एप्लीकेशन फॉर्म सामने आ जाएगा |

  • इस एप्लीकेशन फॉर्म की जानकारी ध्यानपूर्वक भरे |
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें|

राजस्थान शुभ शक्ति योजना/shubh shakti yojana rajasthan ऑफलाइन आवेदन

  • श्रमिक इस योजना के लिए योग्य हैं वो यंहा से “शुभ शक्ति योजना” का फॉर्म डाउनलोड करें। फॉर्म डाउनलोड करने के बाद उसे पूरी जानकारी के साथ अच्छी तरिके से भरें|
  • भरा हुआ फॉर्म, उसके साथ यंहा पर दिए हुए सभी दस्तावेज की एक-एक फोटो कॉपी लेकर अपने स्थानीय श्रम कार्यालय अथवा मंडल सचिव द्वारा अधिकृत अन्य अधिकारी/ अन्य विभाग के अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत करें।
shubh-shakti

संपर्क करें

श्रम भवन, शांति नगर, खातीपुरा रोड़, हसनपुरा, जयपुर 302006
1800-1800-999 (निःशुल्क हेल्प लाईन)

फैक्स: +91-141-2450782